Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में सोमवार को सियासत और खेल का शानदार संगम देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। समर्थकों ने इस अवसर को उत्सव में बदल दिया।
शादी के सवाल पर मिला दिलचस्प जवाब
मुंगावलीमें आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पत्रकारों ने महाआर्यमन से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। इस पर वह पहले हंसे और फिर हल्की शर्म के साथ बोले, ‘आप देखते जाइए, इस पर काम चल रहा है।’ उनके इस बयान के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया जल्द ही बेटे की शादी को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
क्रिकेट मैदान में भी दिखाया दम
संजय स्टेडियम मेंस्वर्गीय माधवराव सिंधिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में महाआर्यमन का भव्य स्वागत हुआ। रेड कारपेट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और आतिशबाजी के बीच उन्होंने मैदान में कदम रखा। उन्होंने खुद बल्ला थामा और चौके-छक्के जड़कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शकों ने उनके हर शॉट का जोरदार स्वागत किया।
मुंगावली में भव्य रोड शो
इससेपहले महाआर्यमन सिंधिया ने मुंगावली में भव्य रोड शो किया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। समर्थकों ने फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उनके दौरे को लेकर उत्साह का माहौल था। लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर आकर उनका स्वागत किया।
राजनीति की ओर बढ़ते कदम?
महाआर्यमन सिंधियाकी बढ़ती सक्रियता को केवल खेल तक सीमित नहीं देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे उनके भविष्य के बड़े राजनीतिक रोल की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। उनके इस दौरे में शाही परंपरा, युवा ऊर्जा और संभावित राजनीतिक संकेतों की स्पष्ट झलक दिखाई दी।


