थाने के अंदर ही खूनी खेल: पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष ने दूसरे पर किया चाकू से हमला, 13 गिरफ्तार

Bhubaneswar News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के चंदका थाना परिसर में एक हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है। पुलिस की मौजूदगी में ही एक आरोपी ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना परिसर खून से लथपथ हो गया और घायल लोग पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ते रहे।

संपत्ति विवाद सुलझाने थाने पहुंचे थे परिवार के सदस्य

जानकारीके अनुसार, एक ही परिवार के कई सदस्य आपसी विवाद को लेकर चंदका थाने पहुंचे थे। सड़क किनारे स्थित पांथिका होटल के मालिक की दो पत्नियों और उनके बच्चों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सभी थाने आए थे। बातचीत के दौरान मामला अचानक बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

पुलिस के सामने ही चाकू से किए वार

कहासुनीदेखते ही देखते मारपीट और हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस के सामने ही दूसरे व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना इतनी अचानक और उग्र थी कि कुछ समय के लिए स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई। थाना भवन के अंदर खून के छींटे फैल गए और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।

दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल

इस खूनीसंघर्ष में दो महिलाएं और एक पुरुष बुरी तरह घायल हुए। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और थाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, रचा नया इतिहास

Oslo News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर...

Related Articles

Popular Categories