New Delhi News: सनातन परंपरा में घर के किचन को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर का सीधा कनेक्शन मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा से होता है। कुछ खास डिब्बों के खाली होने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। इसलिए इन्हें खत्म होने से पहले ही रीफिल कर लेना बेहद जरूरी माना जाता है।
चावल और आटा डिब्बे में न होने दें खत्म
हिंदू धर्म में अक्षत यानी चावल को पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना गया है। किचन के कंटेनर में चावल पूरी तरह खत्म होना अच्छा संकेत नहीं देता है। धार्मिक मान्यता है कि डिब्बे में हमेशा थोड़ा-सा चावल जरूर बचाकर रखना चाहिए। इससे घर में कभी भी अन्न और धन की कमी महसूस नहीं होती है।
आटा हर घर की सबसे जरूरी खाद्य सामग्री में से एक माना जाता है। किचन में आटे का स्टॉक पूरी तरह समाप्त होना माता अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है। इसलिए जब भी डिब्बे में आटा कम होने लगे, तभी नया पैकेट लाकर डिब्बा भर लें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि हमेशा मेन्टेन रहती है।
रसोई में नमक और हल्दी का रखें विशेष ध्यान
नमक न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि नेगेटिव एनर्जी को भी आसानी से दूर करता है। वास्तु के नियमों के अनुसार रसोई में नमक का जार कभी खाली नहीं रखना चाहिए। डिब्बा पूरी तरह खाली होने से घर में वास्तु दोष लगता है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हल्दी को सनातन धर्म में शुभता, सौभाग्य और समृद्धि का बड़ा प्रतीक माना गया है। पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में हल्दी का उपयोग जरूरी होता है। यदि किचन के डिब्बे में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इससे धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
रसोई में दालों का स्टॉक खत्म होना भी आर्थिक असंतुलन का एक बड़ा संकेत माना जाता. है। वास्तु के अनुसार दालों का सीधा संबंध हमारे जीवन में पोषण और बरकत से होता है। इसलिए घर में हमेशा थोड़ी मात्रा में दाल जरूर एडवांस में स्टोर रखनी चाहिए, जिससे घर का बजट सही रहे।

