इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

New Delhi News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार, 4 जुलाई 2026 को भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत में आखिरी बार 25 मई 2026 को ईंधन की कीमतों में संशोधन देखा गया था, जिसके बाद से भाव पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं।

- Advertisement -

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन ओपेक (OPEC) के उत्पादन बढ़ाने के बावजूद शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी तेजी के साथ बंद हुईं। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है।

मई महीने में सिर्फ 11 दिनों के भीतर 4 बार बढ़ी थीं कीमतें

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इसी साल मई महीने में महज 11 दिनों के भीतर ईंधन के दामों में 4 बार भारी बढ़ोतरी की थी। कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल के दाम 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था।

इसके बाद 19 मई और 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे व डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया। आखिरी बार 25 मई 2026 को कंपनियों ने पेट्रोल पर 2.61 रुपये और डीजल पर 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया था। इस बढ़ोतरी के बाद से देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल-टाइम हाई स्तर पर बने हुए हैं।

- Advertisement -

देश के प्रमुख शहरों और महानगरों में पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

तेल कंपनियों द्वारा शनिवार को जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक देश के बड़े शहरों में कीमतें स्थिर हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। दक्षिण भारत के प्रमुख महानगर चेन्नई की बात करें तो यहां आज पेट्रोल का भाव 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है।

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये व डीजल 95.36 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये व डीजल 99.64 रुपये, रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये व डीजल 100.49 रुपये और चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये व डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ओपेक देशों ने जून में बढ़ाया उत्पादन, फिर भी महंगा हुआ क्रूड

न्यूज एजेंसी रायटर्स के एक ताजा सर्वे के अनुसार, ओपेक संगठन के 11 सदस्य देशों ने जून के महीने में अपने क्रूड प्रोडक्शन में भारी बढ़ोतरी की है। इन देशों ने बीते महीने हर रोज औसतन 19.43 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन किया, जबकि इससे एक महीने पहले मई 2026 में यह प्रोडक्शन महज 3.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन के निचले स्तर पर था।

इसके बावजूद इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर वैश्विक बेंचमार्क माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.45% या 0.32 डॉलर की मजबूती के साथ 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी 0.13 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त लेकर 68.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

प्राइवेट रिटेलर नायरा एनर्जी ने की कटौती, सरकारी कंपनियां कब घटाएंगी दाम

सरकारी कंपनियों के रुख से अलग, भारत में तेल की रिटेल बिक्री करने वाली सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने एक जुलाई 2026 से ही अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने देश भर में अपने पेट्रोल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की घोषणा की है।

इस बीच आम जनता के मन में सवाल है कि आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम करेंगी? इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और पुरानी सप्लाई का आकलन करने के बाद दामों को घटाने पर विचार किया जाएगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles