बिजली विभाग की मनमानी: एक महीने डिमांड बढ़ते ही उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया, नियमों को ताक पर रख भेजे मैसेज

Aliganj News: बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां प्री-पेड मीटर बंद होने पर कुछ कम हुई थीं, लेकिन बिजली विभाग ने इसे फिर बढ़ा दिया है। विभाग ने उपभोक्ताओं का लोड बिना किसी पूर्व सूचना के सिर्फ एक मैसेज भेजकर बढ़ाना शुरू कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।

- Advertisement -

नियमों को ताक पर रखकर एक महीने में ही बढ़ाया जा रहा लोड

पीड़ित उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि नियमानुसार अगर तीन महीने तक बिजली की डिमांड स्वीकृत लोड से ज्यादा जाती है, तभी विभाग पत्राचार करके लोड बढ़ा सकता है। लेकिन यहां तो महज एक महीने ही डिमांड ज्यादा होने पर सीधे लोड में बढ़ोतरी की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।

उपभोक्ताओं के अनुसार अलीगंज अग्निकांड के दौरान एक बड़े उपभोक्ता का स्वीकृत लोड 20 किलोवाट था। तीसरे महीने उसकी डिमांड 34 किलोवाट पहुंचने पर पेनल्टी ली जाती रही और चौथे महीने पत्राचार की तैयारी थी। लेकिन आम उपभोक्ताओं का लोड एक-दो महीने में ही बढ़ाया जा रहा है।

हजारों उपभोक्ताओं को बिना पूर्व सूचना के भेजा गया मैसेज

उपभोक्ता शकुंतला के मुताबिक उनका खाता संख्या 9715001000 है और कनेक्शन 5 किलोवाट का है। सितंबर से दिसंबर 2025 तक उनकी डिमांड 3.75 किलोवाट रही। इसके बाद जनवरी 2026 तक 4.73 किलोवाट और अप्रैल 2026 तक यह डिमांड 4.63 किलोवाट दर्ज की गई, जो स्वीकृत लोड के अंदर थी।

- Advertisement -

इसके बाद 28 अप्रैल से 21 जून के बीच भीषण गर्मी के चलते बिजली की डिमांड 6.55 किलोवाट पर पहुंच गई। विभाग ने तीन महीने लगातार ज्यादा खपत होने के नियम को नजरअंदाज करते हुए सीधे एक किलोवाट लोड बढ़ा दिया। इसी तरह खाता संख्या 2017780000 का भी बिना सूचना लोड बढ़ाया गया है।

शुक्रवार शाम को एक साथ ऐसे हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल पर लोड बढ़ाए जाने के मैसेज भेजे गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को पहले नोटिस जारी करना चाहिए था। बिना किसी पूर्व सूचना या पत्राचार के सीधे डिजिटल मैसेज भेजकर लोड थोपना उपभोक्ताओं के अधिकारों का सीधा हनन है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles