Varanasi News: आप भले ही दिनभर कितना भी महंगा स्किन केयर कर लें, लेकिन सोते समय की गई कुछ छोटी गलतियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार रात का समय त्वचा के सेल्स रिपेयर के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान शरीर डीप हीलिंग मोड में चला जाता है।
मेकअप लगाकर सोना और मॉश्चराइजर न लगाना है बेहद खतरनाक
चरक संहिता में भी सेहतमंद त्वचा के लिए एक सही दिनचर्या को बेहद जरूरी बताया गया है। अक्सर लोग रात में बिना चेहरा साफ किए ही सो जाते हैं। मेकअप के कारण त्वचा पर एक मोटी लेयर बन जाती है, जिससे स्किन के छोटे पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती है।
आयुर्वेद के नजरिए से देखें तो रातभर चेहरे पर केमिकल रहने से त्वचा में पित्त दोष बढ़ता है। इससे चेहरे पर समय से पहले फाइन लाइन्स, बड़े पोर्स और मुंहासे होने लगते हैं। रात 10 से 2 बजे के बीच स्किन खुद को तेजी से हाइड्रेट करती है, इसलिए बिना मॉश्चराइजर सो जाने से त्वचा रूखी हो जाती है।
गीले और बहुत ज्यादा कसे हुए बाल बढ़ा सकते हैं हेयर फॉल
सोते समय स्कैल्प में नमी रहने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और आसानी से टूटने लगती हैं। तकिए से रगड़ खाने के कारण बाल दोमुंहे और बेजान हो जाते हैं। स्कैल्प में गीलापन रहने से फंगस तेजी से बढ़ता है, जो आगे चलकर सिर में डैंड्रफ और खुजली की वजह बनता है।
रात में बहुत टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाकर सोने से हेयर फॉलिकल्स पर बुरा असर पड़ता है। इससे ट्रैक्शन एलोपेसिया की गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे माथे के पास की हेयरलाइन हमेशा के लिए पीछे खिसक जाती है। इसलिए सोते समय बालों को हमेशा बिल्कुल ढीला छोड़कर ही सोना चाहिए।
आंखों की अनदेखी और देर रात कैफीन का सेवन पड़ेगा भारी
आंखों के आसपास की त्वचा बाकी चेहरे से चार गुना ज्यादा पतली होती है। लोग अक्सर यहां नॉर्मल हैवी क्रीम लगा लेते हैं, जिससे छोटे सफेद दाने यानी मिलिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा देर रात कॉफी या शराब का सेवन करने से शरीर में वात दोष अनबैलेंस हो जाता है।
इन गलतियों के कारण चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना रात को डबल क्लींजिंग जरूर करें। इसके लिए आप कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल या कुमकुमादी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों की सुरक्षा के लिए सिल्क पिलो कवर का ही यूज करें।

