तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, पलानीस्वामी फिर मैदान में

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने प्रमुख के.पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया है। अन्नाद्रमुक राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

शीर्ष नेताओं को बरकरार रखा

AIADMK नेअपनी पहली सूची में के. पी. मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन समेत शीर्ष नेताओं को बरकरार रखा है। पार्टी ने पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एस. पी. वेलुमणि एवं पी. थंगामणि को क्रमश: थोंडामुथुर और कुमारापलायम से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची के साथ पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया है।

सीट बंटवारे पर सहमति, भाजपा को 27 सीटें

हाल हीमें AIADMK महासचिव के पलानीसामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया था। इस समझौते के अनुसार, 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए AIADMK ने भाजपा को 27 सीटें दी हैं। पीएमके 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एएमएमके को 11 सीटें मिली हैं। इस बैठक में AIADMK नेता के. पलानीस्वामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन मौजूद थे।

गठबंधन को लेकर भरोसा

एनडीए केनेताओं ने विश्वास जताया है कि गठबंधन राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले से AIADMK ने अपने प्रमुख सहयोगियों को साधने की कोशिश की है। भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं। हमने एक बहुत मजबूत गठबंधन बनाया है। हमारा गठबंधन चुनाव जीतने वाला है।’ अब देखना यह है कि यह गठबंधन सत्तारूढ़ दल को कितनी कड़ी टक्कर दे पाता है।

Hot this week

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड्स से आई बेहद सनसनीखेज खबर, बंद कमरे की महा-डील से हिले दुनिया के बाजार

Global Diplomacy News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो-दिवसीय नीदरलैंड्स...

Related Articles

Popular Categories