Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह का बड़ा एक्शन, 20% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; एक साल तक नहीं खरीदेंगे सोना!

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में विदेशी मुद्रा बचाने और फिजूलखर्ची रोकने की अपील का बड़ा असर हुआ है। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसला लिया है। इसके तहत सभी अधिकारियों ने स्वेच्छा से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की प्रतिज्ञा ली है।

मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा लिए गए इस फैसले में पारिवारिक प्राथमिकताओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अधिकारियों को अपनी बेटी की शादी या किसी अत्यंत विशेष पारिवारिक अवसरों पर सोना खरीदने की पूरी छूट रहेगी। इस स्वैच्छिक निर्णय की हर तरफ काफी सराहना की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसलों को सराहा

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के इस कदम को राष्ट्रहित में व्यक्तिगत संयम का एक अद्भुत उदाहरण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों मंत्रालयों में ऊर्जा की बचत, ईंधन संरक्षण और सरकारी खर्च को कम करने के लिए कई कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।

मंत्रालयों में लागू होगा 20 फीसदी वर्क फ्रॉम होम

सरकारी खर्च और संसाधनों को बचाने के लिए मंत्रालय ने एक बेहद आधुनिक और व्यावहारिक कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है कि अब मंत्रालयों के 20 प्रतिशत कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर ‘वर्क फ्राम होम’ यानी घर से काम करने की विशेष अनुमति दी जाएगी।

ईंधन और पैसों की भारी बचत करने के लिए मंत्रालय में अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से कार-पूलिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इसके अलावा, बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए कार्यालयों में जरूरत न होने पर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और लाइटों को तुरंत बंद रखने का सख्त आदेश दिया गया है।

Author: Harikarishan Sharma

Hot this week

HAL के शेयरों में मची तबाही! 3 दिन में 10% टूटा डिफेंस स्टॉक, क्या अब खरीदने का है सही मौका?

Mumbai News: सरकारी डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान...

Related News

Popular Categories