CRPF Recruitment: सीआरपीएफ में 9 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी विंडो, तुरंत करें अप्लाई!

New Delhi News: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9175 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार तुरंत फॉर्म भर लें।

इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत कॉन्स्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आज रात के बाद आवेदन की लिंक को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसलिए बिना समय गंवाए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा कर लेना चाहिए।

इस तारीख तक फॉर्म में कर सकेंगे सुधार

यदि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय आपसे किसी भी प्रकार की मानवीय भूल या गलती हो गई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग की तरफ से उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 21 मई से लेकर 23 मई 2026 तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकेंगे।

आवेदन की फीस और आवश्यक योग्यताएं

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। उनके लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से केवल 10वीं पास तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव, आईटीआई सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित योग्यताओं की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

पदों के अनुसार जानें क्या है आयु सीमा

कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर ‘Apply Here’ विकल्प का चयन करके मांगी गई सभी जानकारियां भरें। अंत में फीस जमा कर फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

Author: Rashmi Sharma

Hot this week

Muzaffarnagar: बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन का दबाव, दलित महिला से हैवानियत

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक...

Bengal Politics: शुभेंदु सरकार का ऐतिहासिक फैसला, धर्म आधारित योजनाएं और OBC लिस्ट रद्द

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने...

PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, रचा नया इतिहास

Oslo News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर...

Related News

Popular Categories