क्लब के बाहर खूनी खेल: आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से कांपा शहर, दो युवकों को सरेआम भूना

Panchkula News: हरियाणा के पंचकुला सेक्टर-5 स्थित एक नामी क्लब के बाहर बुधवार देर रात बदमाशों ने खूनी खेल खेला। यहां दो गुटों की आपसी रंजिश में बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और वहां भगदड़ मच गई।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 के क्लब से रतन लुबाना और ललित (निवासी एमडीसी) बाहर आ रहे थे। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

15 राउंड गोलियां चलने से फैली दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से दोनों युवकों पर करीब 12 से 15 राउंड फायर किए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा और आसपास दहशत फैल गई। इस अंधाधुंध फायरिंग में रतन लुबाना के पेट में और ललित के कंधे पर गोलियां लगी हैं।

वारदात के तुरंत बाद दोनों लहूलुहान युवकों को इलाज के लिए सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील करके वहां से कारतूसों के खोल और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही क्लब और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Author: Raj Thakur

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles