नेपाल में बालेन युग की शुरुआत, 35 साल के रैपर बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

Nepal News: नेपाल में बालेन युग की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को काठमांडू में राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 वर्षीय बालेन नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हिंदू-बौद्ध परंपराओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। बालेन के साथ कई प्रमुख विभागों के मंत्रियों ने भी शपथ ली।

नेपाल के इतिहास की सबसे युवा कैबिनेट

नेपाल केराजनीतिक इतिहास में यह अब तक की सबसे युवा कैबिनेट बताई जा रही है। बालेन समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिपरिषद की औसत उम्र लगभग 35 वर्ष है। पांच महिला मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। 29 वर्षीय सस्मित पोखरेल इस कैबिनेट में सबसे युवा चेहरे हैं, जबकि वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले 51 वर्ष के हैं।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

नई सरकार मेंस्वर्णिम वागले को वित्त मंत्री बनाया गया है, जबकि शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुदान गुरुंग गृह मंत्री बनाए गए हैं। बिराज भक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई जबकि ब्रिक्रम तिमिलसीना संचार और सूचना तकनीक मंत्री बनाए गए हैं। बालेंद्र शाह ने रक्षा, उद्योग, वाणिज्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

कैबिनेट में युवा और अनुभवी का संतुलन

स्वास्थ्य मंत्रीके रूप में शपथ लेने वाली 38 वर्षीय सांसद निशा ने ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल से नर्सिंग में मास्टर्स किया है। वह काठमांडू स्थित बीपी कोइराला अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर चुकी हैं। 30 वर्षीय सोबिता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है। वह टीवी जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। जेन जी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 38 वर्षीय सुदन गुरुंग गृह मंत्री बने हैं।

रैपर प्रधानमंत्री का संदेश

शपथ केकुछ घंटे पहले बालेन ने ‘जय महाकाली’ शीर्षक से नया रैप वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने संदेश दिया कि ‘असली ताकत एकता में है।’ रैपर से नेता बने बालेन की सरकार में युवाओं की भागीदारी को नेपाल की राजनीति में एक नई शुरुआत माना जा रहा है। फिलहान नेपाल में बालेन सरकार के कार्यकाल को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories