Relationship Tips: पार्टनर के एक ‘Hmm’ से खराब हो जाता है आपका मूड? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजी और रिश्ते को बचाने के उपाय

Lifestyle News: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने अपने पार्टनर को बड़े प्यार से एक लंबा-चौड़ा मैसेज भेजा हो और सामने से जवाब में सिर्फ एक छोटा सा शब्द ‘Hmm’ (हम्म) आया हो? चैटिंग के दौरान मिलने वाला यह इकलौता शब्द कई बार अच्छे-भले इंसान का मूड पूरी तरह खराब कर देता है।

जब पार्टनर बार-बार सिर्फ हम्म लिखकर बातचीत को वहीं खत्म कर देता है, तो दिमाग में कई तरह के नकारात्मक सवाल घूमने लगते हैं। कई बार तो यह छोटी सी आदत आगे चलकर रिश्तों में बड़े लड़ाई-झगड़ों की मुख्य वजह बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे भी एक गहरी साइकोलॉजी छिपी होती है?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर मशहूर साइकोलॉजिस्ट संतोषी ने एक वीडियो के माध्यम से इस विषय पर बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि अगर पार्टनर सिर्फ हम्म बोल रहा है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह आपको जानबूझकर इग्नोर कर रहा है या आपसे कोई बात छिपा रहा है।

क्यों देते हैं पार्टनर सिर्फ ‘Hmm’ का जवाब? जानिए मुख्य वजहें

साइकोलॉजी के मुताबिक कुछ लोग अपनी गहरी भावनाओं को शब्दों में तुरंत बयां करने से काफी कतराते हैं। जब वे किसी गंभीर बातचीत में पूरी तरह सहज महसूस नहीं करते, तो वे सिर्फ हम्म लिखकर एक सुरक्षित इमोशनल दूरी बना लेते हैं। इसके अलावा दिनभर के काम की थकान और व्यस्तता भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

कई बार पार्टनर ऑफिस के काम या जरूरी मीटिंग में इतने व्यस्त होते हैं कि उनके पास लंबा रिप्लाई टाइप करने का समय या एनर्जी नहीं होती है। ऐसे में हम्म का सीधा मतलब होता है कि उन्होंने आपका मैसेज देख लिया है। इसके अलावा हर किसी का अपना अलग चैटिंग स्टाइल भी होता है जो सिर्फ काम की बात पसंद करते हैं।

रिश्ते को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

यदि आपका पार्टनर हर दूसरी बात पर सिर्फ हम्म ही लिख रहा है, तो यह रिश्ते में बढ़ते कम्युनिकेशन गैप को साफ दिखाता है। इससे बचने के लिए जब पार्टनर अच्छे मूड में हो, तो उनसे खुलकर बात करें। उन्हें प्यार से समझाएं कि उनके इस छोटे से रिप्लाई से आपको मानसिक रूप से कैसा महसूस होता है।

बातचीत के दौरान हमेशा ऐसे सवाल पूछें जिनका जवाब सिर्फ हां, ना या हम्म में न दिया जा सके। कोई भी गंभीर या जरूरी बात करने के लिए टेक्स्ट मैसेजिंग के बजाय सीधे फोन कॉल का इस्तेमाल करें। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार टेक्स्ट के साथ इमोजी का इस्तेमाल करने से कपल्स में आपसी जुड़ाव बढ़ता है।

Karuna Sen

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories