राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ल की 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर, प्रतापगढ़ ले जाकर होगी छानबीन

- Advertisement -

Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ल को बड़ा झटका लगा है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने आरोपी अविनाश की 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। पुलिस अब आरोपी को उसके पैतृक निवास प्रतापगढ़ ले जाकर गहन छानबीन कर सकती है।

आरोपी अविनाश के पास से बरामद हुए हैं यूएस डॉलर और जेवरात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी अविनाश शुक्ल के पास से ही की गई है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में कैश के अलावा विदेशी मुद्रा यानी यूएस डॉलर और कई कीमती जेवरात बरामद हुए हैं, जिसे लेकर पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

इस गंभीर मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को विवेचक और क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कोर्ट में आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी दी थी। इसके साथ ही आरोपी अविनाश ने भी अदालत के सामने अपना लीगल पक्ष रखने के लिए एक सरकारी वकील नियुक्त कराने का प्रार्थनापत्र दिया था।

लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल ने किया पुलिस कस्टडी का विरोध

गुरुवार को हुई कोर्ट की सुनवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने आरोपी अविनाश का पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट में पुलिस रिमांड की अर्जी का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जांच अधिकारी ने कस्टडी का कोई ठोस कारण नहीं बताया है।

हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने पुलिस की अर्जी को सही माना। कोर्ट ने आरोपी अविनाश की 24 घंटे की पुलिस रिमांड को हरी झंडी दे दी। अब पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी को प्रतापगढ़ ले जाकर चोरी के पैसों और जेवरात के अन्य ठिकानों का पता लगाएगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Hardeep Singh Puri का बड़ा बयान: कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे, तो कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Delhi News: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप...

सुप्रीम लीडर Khamenei के जनाजे की तैयारी, छिपी हुई जगह से बाहर आए जनरल वाहिदी

Tehran News: ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का नेतृत्व...

Related Articles