सोने और चांदी की कीमतों में मची भारी तबाही, अचानक इतने हजार रुपये तक लुढ़क गए दोनों के दाम

Business News: सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भयंकर गिरावट आई है। आज सोने का भाव अचानक 3422 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 13000 रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड मंदी देखी गई है। इस बड़ी गिरावट से निवेशकों में हलचल मच गई है।

- Advertisement -

चांदी का भाव ढाई लाख रुपये के नीचे पहुंचा

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने आज सुबह दोनों कीमती धातुओं के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इस नई रिपोर्ट के बाद अब चांदी का भाव 250000 रुपये के नीचे आ गया है। इस समय बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट घटकर 241160 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है।

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी की कीमत 254950 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। यानी सिर्फ दो दिनों के भीतर चांदी करीब 13790 रुपये सस्ती हुई है। अगर हम 2 जून के आंकड़ों को देखें तो तब से अब तक चांदी पूरे 25040 रुपये टूट चुकी है।

सोने के अलग-अलग कैरेट के नए दाम जानिए

बुलियंस मार्केट में आज सोमवार की सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 150768 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पिछले शुक्रवार को यही सोना 154190 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने में आई यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

- Advertisement -

इसी तरह आज बाजार में 23 कैरेट गोल्ड का दाम 150164 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं गहने बनाने वाले 22 कैरेट गोल्ड का भाव 138130 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट का रेट 113076 रुपये और 14 कैरेट का भाव 88199 रुपये हो गया है।

ग्लोबल मार्केट और घरेलू मांग ने बिगाड़ा खेल

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर सोने और चांदी पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल महंगा होने से दुनिया भर में महंगाई का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसी वजह से कई देशों के सेंट्रल बैंक अब ब्याज दर बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बड़े फैसले का सीधा नेगेटिव असर हमारे बुलियंस मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। अगर भारतीय घरेलू बाजार की बात करें तो शादियों का सीजन पूरी तरह खत्म हो चुका है। नया सीजन दूर होने के कारण बाजार में मांग बेहद कम है, जिससे कीमतें लगातार गिर रही हैं।

Reported By: Rajesh Kumar

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

हरियाणा आईटीआई दाखिले का अगला चरण शुरू, 3 जुलाई से चुन सकेंगे मनपसंद ट्रेड और संस्थान

Chandigarh News: हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में...

Related Articles