Washington News: इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को दुनिया को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान का रिजीम खत्म हो चुका है और नेवी तबाह हो गई है। ट्रंप के संबोधन के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतें और बढ़ गईं।
ईरान की लीडरशिप खत्म, परमाणु बम बनाने से रोका
ट्रंप नेकहा कि अमेरिकी हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया, “हमने ईरान के रिजीम को बदल दिया है। हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया है।” ट्रंप ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक शासन अब नहीं रहा।
32 दिनों में पूरा किया मिशन, जंग खत्म होने की तैयारी
ट्रंप नेदावा किया कि अमेरिका ने महज 32 दिनों में ईरान में अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए। उन्होंने कहा, “हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अगले 2 से 3 हफ्ते तक जारी रहेगा। इसके बाद युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
ट्रंप ने कहा- होर्मुज की जरूरत नहीं, दुनिया खुद जाने
अपनेसंबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं है। अब दुनिया जाने कि उसे कैसे खुलवाना है।” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहिए, क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त तेल और गैस का भंडार है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिका के अलावा कोई होर्मुज नहीं खोल सकता।
ईरान के राष्ट्रपति ने लिखी चिट्ठी, कहा- हम खतरा नहीं
ट्रंप केइस बयान के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी के लिए खतरा नहीं है। हालांकि, ट्रंप ने अपने संबोधन में पहले ही ईरान के रिजीम को खत्म बता दिया था। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह दुनिया को बताएंगे कि वह कितने महान हैं।


