G7 समिट में वैश्विक तनाव के बीच क्यों हंसी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जानें क्या था वो मजेदार वाक्या

World News: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित जी7 समिट से एक बेहद दिलचस्प और अनौपचारिक खबर सामने आई है। युद्ध और वैश्विक सुरक्षा जैसे गंभीर और बड़े मुद्दों पर चर्चा के बीच विश्व नेताओं की बैठक के दौरान एक बहुत ही हल्का-फुल्का और मजेदार पल भी देखने को मिला।

इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल मीटिंग से अलग जब सभी सीनियर लीडर कॉफी ब्रेक पर मिले, तो माहौल काफी दोस्ताना हो गया। इसी दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी बड़े नेता हैरान रह गए।

कॉफी पर बातचीत के दौरान खुला मेलोनी की लाइफ का राज

औपचारिक चर्चा से हटकर इस इनफॉर्मल बातचीत में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थीं। इनके अलावा इस खास ग्रुप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी शामिल थे।

कॉफी पीते हुए बातचीत के दौरान मेलोनी ने हंसते हुए कहा कि उन्हें कॉफी की सख्त जरूरत है। इस पर फ्रेडरिक मर्ज ने मजाक में पूछा कि क्या उन्हें इसके साथ सिगरेट भी चाहिए। मेलोनी ने तुरंत मुस्कुराकर जवाब दिया कि उन्होंने एक महीने पहले ही सिगरेट पीना हमेशा के लिए छोड़ दिया है।

मेलोनी का यह सरप्राइजिंग जवाब सुनते ही वहां मौजूद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत सभी ग्लोबल लीडर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। सभी ने इसे हेल्थ के लिए एक बेहतरीन फैसला बताया। मेलोनी ने साफ किया कि उन्होंने कल नहीं, बल्कि पूरे एक महीने से स्मोकिंग नहीं की है।

ब्रिटेन और यूरोप के दिग्गज नेताओं ने भी शेयर किए अपने अनुभव

इसके बाद वहां सिगरेट छोड़ने को लेकर एक मजेदार चर्चा शुरू हो गई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एंटोनियो कोस्टा से उनकी पुरानी आदत के बारे में पूछा। कोस्टा ने बताया कि उन्होंने साल 2005 में सिगरेट छोड़ी थी और पिछले 21 सालों से इसे हाथ भी नहीं लगाया है।

जी7 समिट में जहां एक तरफ पश्चिम एशिया संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे गंभीर ग्लोबल मुद्दों पर गंभीर डिबेट चल रही थी, वहीं नेताओं के बीच हुई इस अनौपचारिक बातचीत ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वाकये ने इंटरनेशनल डिप्लोमेसी के बीच एक मानवीय चेहरा सामने रखा।

इंस्टाग्राम और मेलोडी टॉफी को लेकर पीएम मोदी से हुई खास मुलाकात

इस मजेदार वाकये से ठीक पहले जॉर्जिया मेलोनी की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक बेहद शानदार और यादगार मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने पीएम मोदी से हंसते हुए कहा कि हम दोनों इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर और पॉपुलर हैं।

दरअसल, मेलोनी का यह इशारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उस पुरानी और मशहूर ‘मेलोडी टॉफी’ वाली वायरल पोस्ट की तरफ था। उस वीडियो और तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज और करीब 1 करोड़ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Reported By: Pallavi Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories