बंगाल चुनाव में 100% मतदान का आह्वान, विहिप नेता बोले- हिंदू द्रोहियों से मुक्ति जरूरी

Kolkata News: विश्व हिन्दू परिषद के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को हिंदू द्रोही और देश द्रोही तत्वों के चंगुल से मुक्त कराना जरूरी है। उनके अनुसार, हिंदू समाज को एकजुट होकर मतदान करना चाहिए।

मिलिंद परांडे ने कहा- हिंदू हित ही राष्ट्रहित

परांडेने कहा कि बंगाल क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों और संतों की धरा रही है। यहां खुदीराम बोस, सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूतियां हुई हैं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने यहीं वंदे मातरम् लिखी। उन्होंने कहा कि सदियों से हिंदू समाज को प्रताड़ित किया गया, लेकिन उसने डटकर मुकाबला किया।

हिंदू समाज आज भी कई समस्याओं से जूझ रहा

विहिप महामंत्रीने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी बंगाल का हिंदू समाज आक्रमणों और षड्यंत्रों का सामना कर रहा है। उन्होंने त्योहारों, मंदिरों और मूर्तियों पर हमलों का जिक्र किया। लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन को भी गंभीर बताया।

हिंदू हितैषी सरकार चुनने का सुअवसर

परांडेने कहा कि राज्य की जनता के पास हिंदू हितैषी सरकार चुनने का अवसर है। इससे बंगाली संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को निर्भयता से मनाया जा सकेगा। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि योग्य मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जुड़वाएं। साथ ही, निर्भय होकर हिंदू हित में शत-प्रतिशत मतदान करें।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories