Tech News: iPhone 17 सीरीज अब भारत में पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर चल रही सेल और स्पेशल ऑफर्स के चलते इन फ्लैगशिप फोन्स की कीमतों में अच्छी खासी कटौती देखने को मिल रही है। अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्काउंट और ऑफर्स का पूरा फायदा
इस समय कई रिटेलर्स आकर्षक डील्स देरहे हैं। इनमें सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक शामिल हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर यूजर्स iPhone 17 को उसकी लॉन्च कीमत से काफी कम में खरीद सकते हैं। iPhone 17 Pro की कीमत अब घटकर लगभग 1,32,490 रुपये तक पहुंच गई है, जो इसकी लॉन्च कीमत से कम है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी इसी तरह के ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं।
बैंक ऑफर्स से और होगी बचत
अगर आपकेपास HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank या OneCard जैसी क्रेडिट कार्ड सुविधा है, तो आप अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। इन ऑफर्स के जरिए कीमत में करीब 4,500 रुपये तक की और कमी आ सकती है। इससे फोन और भी सस्ता हो जाता है। बैंक ऑफर्स का यह फायदा सीमित अवधि के लिए है।
एक्सचेंज और कैशबैक का फायदा
पुरानास्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी अच्छी वैल्यू मिल रही है। इससे नए iPhone की कीमत और कम हो सकती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स कैशबैक ऑफर भी दे रहे हैं, जो कुल खर्च को और घटाने में मदद करते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल भी अब कम कीमत पर उपलब्ध है। खासतौर पर 256GB वेरिएंट पर अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 5G पर भी धांसू ऑफर
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 5G के12+256GB वेरिएंट पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की असली कीमत 80,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद यह 74,999 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन को आप आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं। यह कंपनी का एक फ्लैगशिप फोन है, जिसमें यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप iPhone और Samsung दोनों के बीच तुलना कर रहे हैं, तो यह ऑफर दोनों को किफायती बनाता है।


