बिना एसी के भी आपका घर रहेगा एकदम ठंडा, भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 असरदार टिप्स

Lifestyle News: भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश ने देश भर में पारा बढ़ा दिया है। ऐसे में एयर कंडीशनर (एसी) के बिना घर को ठंडा रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के सुझावों के अनुसार, आप कुछ सरल घरेलू बदलावों को अपनाकर अपने घर के तापमान को काफी हद तक कम और आरामदायक बना सकते हैं।

दिन के समय खिड़कियां और पर्दे रखें बंद

दोपहर के समय सूरज की सीधी किरणें घर को गर्म कर देती हैं। इसे रोकने के लिए दिन में खिड़कियां बंद रखें और मोटे व हल्के रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें। ये पर्दे गर्मी को अंदर आने से रोकते हैं, जिससे कमरे का तापमान प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहता है।

क्रॉस वेंटिलेशन और छत का बचाव

रात में जब तापमान गिर जाए, तो घर की खिड़कियां जरूर खोलें। विपरीत दिशा की खिड़कियां खोलने से ‘क्रॉस वेंटिलेशन’ होता है, जिससे ठंडी हवा का बहाव बना रहता है। साथ ही, छत पर पानी का छिड़काव करें या रिफ्लेक्टिव पेंट का उपयोग करें, जो धूप को वापस परावर्तित कर छत को ठंडा रखता है।

घर में लगाएं इंडोर प्लांट्स

इनडोर प्लांट्स न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ये हवा को शुद्ध कर प्राकृतिक ठंडक भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा, दोपहर के समय ओवन या गैस चूल्हे जैसे हीट पैदा करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करें। इससे कमरे की हवा गर्म नहीं होती और आप सहज महसूस करते हैं।

जीवनशैली में छोटे बदलाव

बिस्तर पर सूती (कॉटन) चादरें बिछाएं और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, क्योंकि ये पसीना सोखने और हवा के संचार में मदद करते हैं। साथ ही, फ्रिज के ठंडे पानी के बजाय मिट्टी के घड़े का पानी पिएं। घड़े का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Author: Karuna Sen

Hot this week

Related Articles

Popular Categories