स्ट्रीट वेंडर्स का वो सीक्रेट, जिससे घर पर बनेगी बाजार जैसी सुपर क्रिस्पी आलू टिक्की!

Delhi News: कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू की टिक्की से बनी चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। खट्टी-मीठी चटनियों, दही और मसालों से सजी करारी टिक्की का स्वाद लाजवाब होता है। लेकिन जब भी हम ऐसी क्रिस्पी टिक्की घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो अक्सर बाजार जैसा परफेक्ट टेक्सचर और कुरकुरापन नहीं मिल पाता है।

कई बार टिक्की तेल में डालते ही पूरी तरह बिखर कर घुल जाती है, तो कभी वह इतनी ज्यादा सख्त हो जाती है कि आलू का असली स्वाद ही गायब हो जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसी समस्या होती है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं मशहूर हलवाइयों की वो खास ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही बेहद लाजवाब टिक्की बना सकते हैं।

आलू उबालने का सही तरीका और कद्दूकस करने का महत्व

परफेक्ट टिक्की बनाने का सबसे पहला और मुख्य नियम यह है कि आलू को कभी भी 100 फीसदी यानी पूरा न उबालें। हलवाइयों के अनुसार, आलू को हमेशा केवल 80 प्रतिशत तक ही उबालना चाहिए। अगर आलू पूरी तरह पक जाएगा, तो उसमें नमी बढ़ जाएगी और वह तेल में जाते ही बिखरने लगेगा। हल्का कच्चा आलू तेल में जाने के बाद बाकी का पकता है, जिससे टिक्की बेहतरीन क्रिस्पी बनती है।

इसके साथ ही, उबले हुए आलुओं को कभी भी हाथों से मैश यानी मसलना नहीं चाहिए। टिक्की का टेक्सचर बढ़िया रखने के लिए आलुओं को हमेशा कद्दूकस (Great) ही करें। कद्दूकस करने से आलू के बिल्कुल बारीक और एक समान टुकड़े होते हैं, जो तलते समय समान रूप से पकते हैं और टिक्की को अंदर तक कुरकुरा बनाने में मदद करते हैं।

बाइंडिंग का सही इस्तेमाल और मिलाने की खास तकनीक

आलुओं को अच्छी तरह कद्दूकस करने के बाद उसमें बाइंडिंग और क्रिस्पीनेस के लिए आरारोट पाउडर मिलाएं। आरारोट न केवल आलू के मॉइस्चर को सोखता है बल्कि उसे तेल में बिखरने से भी पूरी तरह बचाता है। इसके बाद स्वाद के अनुसार बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और पसंदीदा मसालों को आलू के इस मिश्रण में शामिल करें।

यहाँ सबसे जरूरी बात यह है कि मसालों और आरारोट को डालने के बाद मिश्रण को बहुत ही हल्के हाथों से मिलाएं। आटे की तरह इसे जोर-जोर से बिल्कुल न गूंथें, क्योंकि ज्यादा प्रेशर लगाने से आलू का टेक्सचर बिगड़ जाता है। हल्के हाथों से मिलाकर इसे गोल आकार दें और मध्यम आंच पर तवे या कढ़ाई में सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लें।

Hot this week

Related News

Popular Categories