हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में नकल के तीन केस, दूसरे की जगह परीक्षा देता फर्जी छात्र पकड़ा

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में गड़बड़ी के बड़े मामले सामने आए हैं। परीक्षा के दौरान प्रदेश में नकल के तीन मामले पकड़े गए हैं। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया है।

- Advertisement -

दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने के इस गंभीर मामले में बोर्ड प्रशासन ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और नियमों की अनदेखी करने पर एक पर्यवेक्षक को तुरंत प्रभाव से कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

उड़नदस्तों की जांच में पकड़े गए नकल के मामले

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुई हिंदी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 3612 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड के विशेष उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

भिवानी के परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ फतेहाबाद और हिसार के केंद्रों पर भी गहन जांच की गई, जहां उड़नदस्तों ने नकल के तीन मामले दर्ज किए। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने भिवानी और चरखी दादरी के केंद्रों का भी जायजा लिया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

- Advertisement -

लापरवाही पर महिला पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद-7 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक अंजु रानी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। वे संबंधित विषय की ही प्रवक्ता थीं, जिसके कारण उन्हें कार्यभार से मुक्त किया गया। आगामी 15 जुलाई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

New Delhi News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के लगभग 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार कुल पास होने वाले उम्मीदवारों में छात्राओं की हिस्सेदारी 58 […]

Related Articles