NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

New Delhi News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के लगभग 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार कुल पास होने वाले उम्मीदवारों में छात्राओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक रही है।

- Advertisement -

नीट यूजी परीक्षा 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। दोनों टॉपर्स ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए, जिससे देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

NEET UG Result 2026 में इन 8 राज्यों का रहा जलवा

इस बार के परीक्षा परिणामों में 8 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 17 रैंक में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना के छात्र शामिल हैं। टॉप 138 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी देश के 66 अलग-अलग शहरों से आते हैं, जो इसकी व्यापकता को दर्शाता है।

देश भर में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा स्कोर किया है। वहीं 1,492 स्टूडेंट्स ने 650 से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा 600 से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों की संख्या 10 हजार 160 है। एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अच्छी रैंक पाने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

- Advertisement -

जानिए टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम और उनके अंक

एनटीए द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 715 अंक (99.9999%) के साथ पहले दो स्थानों पर हैं। राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल 714 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बिहार के आयुष भालोटिया, महाराष्ट्र की कुडाले श्रावणी कृष्णा, बिहार की रिया रंजन और उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे को 713 अंक मिले हैं।

पंजाब के गीतांश सरीन, राजस्थान के गौरव सिंह और महाराष्ट्र के मोहनीश मारुति भोसले ने 712 अंक हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाई है। केंद्र शासित प्रदेशों में लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो ने 530 अंक, अंडमान और निकोबार से ध्रुव त्रिपाठी ने 606 अंक और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस ने 573 अंक पाए हैं।

21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी परीक्षा

यह परीक्षा पहले 9 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में किया था।

एनटीए ने इस बार विभिन्न प्रक्रियाओं को समानांतर रूप से पूरा करके रिजल्ट समय पर घोषित किया है। ओएमआर शीट की आपत्तियों को उत्तर कुंजी से अलग रखा गया था। परिणाम समय पर आने से देश के सरकारी और निजी कॉलेजों की कुल 1,08,000 एमबीबीएस सीटों पर काउंसलिंग और एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

India First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल, पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से दिखाई हरी झंडी

Jind News: भारत के रेल इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण के अनुकूल यह आधुनिक ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ […]

Related Articles