हरियाणा के यमुनानगर में माता-पिता के झगड़े से परेशान 10वीं के छात्र ने स्कूल में किया सुसाइड

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां माता-पिता के बीच चल रहे कोर्ट केस और घरेलू विवाद से परेशान होकर दसवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल परिसर की पुरानी बिल्डिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में मिला इकलौते बेटे का शव

मिली जानकारी के अनुसार, पंजेटा गांव का रहने वाला कंवलजीत छछरौली के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था। वह कल स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर नहीं लौटा था। उसके पिता नवाब सिंह ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला था।

आज सुबह जब छात्र के पिता पूछताछ करने के लिए स्कूल पहुंचे, तो दोबारा तलाश शुरू की गई। इसी दौरान स्कूल परिसर की एक पुरानी और सुनसान बिल्डिंग में छात्र की साइकिल खड़ी दिखाई दी। जब अंदर जाकर जांच की गई, तो वहां छत से कंवलजीत का शव लटका हुआ मिला, जो अपने पिता का इकलौता बेटा था।

माता-पिता के तलाक के केस से मानसिक तनाव में था छात्र

स्कूल की प्रिंसिपल उषा ने बताया कि जिस पुरानी बिल्डिंग में छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उसका वर्तमान में कोई इस्तेमाल नहीं होता था। बच्चा घर नहीं पहुंचा था, इसलिए उसके पिता सुबह यहां आए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय छछरौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्र के माता-पिता का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। इस घरेलू कलह के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles