अंबाला में बेसहारा बुजुर्ग दंपत्ति का दर्दनाक हाल, गंदगी के बीच रहने को थे मजबूर, संस्था ने किया रेस्क्यू

Ambala News: अंबाला शहर के दुर्गा नगर से एक बेहद भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी पिछले एक महीने से किराये के मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रहने को मजबूर थे।

- Advertisement -

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सर्वेश कुमार पहले रेलवे रोड पर रहते थे और एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। वर्तमान में बुजुर्ग चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। वहीं उनकी वृद्ध पत्नी को आंखों से दिखाई भी नहीं देता है।

15 दिनों से भूखे-प्यासे थे बेसहारा बुजुर्ग

पड़ोसियों के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से इन दोनों बेसहारा बुजुर्गों को भोजन भी नसीब नहीं हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अब बुजुर्ग दंपत्ति के परिजनों और उनके साले से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

इस बीच, अंबाला के बराड़ा की एक सामाजिक संस्था ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग दंपत्ति का रेस्क्यू किया है। संस्था ने फिलहाल दोनों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उठा ली है। इलाके के लोग अब प्रशासन से उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षित छत देने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles