बैट से हमला और फिर खुखरी से वार! माउंट कैलाश मर्डर केस में सनकी डॉक्टर ने रिमांड में खोले खौफनाक राज

- Advertisement -

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित माउंट कैलाश में हुए घरेलू सहायिका मीना हलदर हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को गोरखा सैनिकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली खुखरी रखने का शौक था। वारदात के दिन उसने बैट से हमला करने के बाद इसी खुखरी से मीना पर ताबड़तोड़ वार किए थे।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर घरेलू सहायिका से काफी ईर्ष्या करता था। जब वह मीना को काम से हटवाने में पूरी तरह नाकाम रहा, तो उसने उसकी बेरहमी से हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी के घर से तीन-चार खुखरी और उनका कवर बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी डॉक्टर ने पूछताछ में एक बड़ा राज खोला है। उसने बताया कि मीना उसकी डॉक्टर पत्नी की हर बात मानती थी। इसी वजह से वह उसे नौकरी से निकालना चाहता था। जब भी वह मीना को हटाने की बात करता, उसकी पत्नी मना कर देती थी। इसी खुन्नस में आकर उसने मीना को जान से मार दिया।

डायरी और खुखरी का ढक्कन बरामद

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता को साक्ष्य जुटाने के लिए दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी कुछ किताबें, डायरियां, व्यक्तिगत सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार का ढक्कन बरामद किया है। इन सबूतों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह पहले अपनी पत्नी और फिर बेटे की हत्या कर खुदकुशी करना चाहता था। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बातें अभी आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं हैं। आरोपी की दो दिनों की रिमांड अवधि रविवार को समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Author: Gaurav Malhotra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles