Nurpur News: दुर्गा माता मंदिर के पास 10 लाख के चिट्टे के साथ पंजाब के दो बड़े तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: नूरपुर जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की सीआईए टीम ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 154 ग्राम महंगी हैरोइन बरामद की है। यह सफलता डमटाल थाना क्षेत्र में मिली है।

सीआईए की विशेष टीम कंडवाल, लोधवां, भदरोया और डमटाल क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सीक्रेट इंफॉर्मेशन मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर नशे की बड़ी खेप लेकर हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर डमटाल के पास किसी कस्टमर को सप्लाई देने के लिए खड़े हैं।

- Advertisement -

मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाया था चिट्टा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर रेड की और संदिग्ध बाइक की चेकिंग की। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे चालाकी से छिपाकर रखा गया 154 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी पारस (25) और विजय कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने डमटाल थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त हैरोइन की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है।

सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी पुलिस

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह नशा कहां से लाए थे। पुलिस इस रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने के लिए संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।

नूरपुर को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा माफियाओं से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर जरूर शेयर करें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी चाबुक चलाया जा सके।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles