Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, महिला की मौत और तीन घायल

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले नलवाड़ी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमीरपुर से वापस घर लौट रहे थे कार सवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीनगर गांव के चार लोग ऑल्टो कार में सवार होकर हमीरपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार नलवाड़ी क्षेत्र के पास पहुंची, तो चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे सीधे नाले में जा गिरी।

- Advertisement -

यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पुष्पा देवी पत्नी धर्मचंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार जीवना कुमारी, विजय कुमार और धर्म चंद गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर

स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles