पेरिस में ईरान के खिलाफ भारी बगावत! सड़क पर उतरे सैकड़ों प्रदर्शनकारी, 20 गिरफ्तार; आखिर पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?

- Advertisement -

Paris News: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ईरान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर भारी हंगामा हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेरिस के प्लेस वाउबन में जमा हो गए। ईरानी शासन का कड़ा विरोध कर रहे इन लोगों पर फ्रांसीसी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ईरान में राजनीतिक कारणों से दी जा रही फांसी की सजा के खिलाफ यह रैली बुलाई गई थी। पेरिस में ईरानी विपक्षी समूह एनसीआरआइ के प्रवक्ता शाहीन गोबादी ने बताया कि सैकड़ों लोग लेस इनवैलिड्स स्मारक के पास जुटे थे। हालांकि, भारी पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया।

- Advertisement -

झड़प की आशंका से रैली पर लगाया बैन

फ्रांसीसी पुलिस ने इस रैली के आयोजन पर पहले ही रोक लगा दी थी। पुलिस को आशंका थी कि अलग-अलग विचार रखने वाले गुटों के बीच हिंसक झड़प हो सकती है। आयोजकों ने इस प्रतिबंध के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन, पेरिस की एक अदालत ने शनिवार को पुलिस के इस प्रतिबंध को बरकरार रखा।

यह प्रतिबंध दोनों देशों की कूटनीतिक बातचीत के तुरंत बाद लगाया गया था। गुरुवार शाम को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच अहम चर्चा हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद रैली पर रोक लगा दी गई। इस घटनाक्रम से फ्रांस और ईरान के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Author: Pallavi Sharma

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles