दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधी रात को मची भारी अफरा-तफरी

- Advertisement -

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से देर रात एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के नंद विहार इलाके में स्थित एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के कारण समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

- Advertisement -

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-16ए में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इस फैक्टरी में आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था।

दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

यह फैक्टरी टिन शेड से बनी हुई थी, जिसके कारण आग अंदर रखे सामान में बेहद तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर से देखी जा सकती थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कुल आठ गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को आगे बढ़ने से रोका। करीब 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद देर रात एक बजकर 40 मिनट पर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। फैक्टरी के अंदर कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने राहत देते हुए बताया कि फिलहाल इस भीषण अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग लगने के कारणों और इससे हुए कुल नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Author: Gaurav Malhotra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Hardeep Singh Puri का बड़ा बयान: कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे, तो कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Delhi News: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप...

सुप्रीम लीडर Khamenei के जनाजे की तैयारी, छिपी हुई जगह से बाहर आए जनरल वाहिदी

Tehran News: ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का नेतृत्व...

Related Articles