Sleep Tips: रात में बार-बार बदल रहे हैं करवट और नहीं आ रही नींद? तुरंत अपनाएं ये 3 साइंटिफिक तरीके

Lifestyle News: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रात को बार-बार करवट बदलना, अचानक दिल की धड़कन तेज होना और बिना वजह तनाव महसूस होना एक आम समस्या बन चुका है। देर रात तक मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल हमारे दिमाग को लगातार एक्टिव रखता है, जिससे शरीर थकने पर भी मन शांत नहीं हो पाता।

अक्सर लोग नींद न आने पर टाइम पास करने के लिए दोबारा फोन चलाने लगते हैं, जिससे यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। नींद पूरी न होने का सीधा असर हमारे अगले दिन की कार्यक्षमता पर पड़ता है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स रात को सोने से पहले कुछ खास आदतों को अपनाने की सलाह देते हैं। ये तरीके आपके दिमाग को शांत करके शरीर को पूरी तरह रिलैक्स मूड में ले आते हैं। आइए जानते हैं उन 3 साइंटिफिक तरीकों के बारे में जो आपको गहरी नींद लेने में मदद करेंगे।

बेहद कारगर है ‘ब्रेन डंप तकनीक’

बेलर यूनिवर्सिटी (Baylor University) की एक रिसर्च के मुताबिक, अगर आप रात को बिस्तार पर लेटने के बाद भी सोने में असमर्थ हैं, तो ‘ब्रेन डंप तकनीक’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आसान तरीके में आपको सोने से ठीक पहले अपने दिमाग में चल रही तमाम उलझनों और बातों को एक डायरी या कॉपी पर लिखना होता है।

रिसर्च में यह साबित हुआ है कि सोने से मात्र 5 मिनट पहले अपनी टेंशन, अगले दिन की टू-डू लिस्ट या मन के विचार लिख लेने से दिमाग काफी हल्का महसूस करता है। इससे मस्तिष्क को एक ‘क्लोजर सिग्नल’ मिलता है, जिससे देर रात तक होने वाली ओवरथिंकिंग तुरंत बंद हो जाती है और जल्दी नींद आती है।

इसके अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी सांस लेने का सही तरीका भी आपकी नींद की क्वालिटी में बड़ा सुधार कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि धीमी और गहरी सांसें लेने से शरीर का स्ट्रेस रिस्पॉन्स काफी कम हो जाता है, जिससे मानसिक बेचैनी से राहत मिलती है।

4-7-8 ब्रीदिंग फॉर्मूला अपनाएं

दिमाग को तुरंत स्लीप मोड में लाने के लिए आप 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 4 सेकंड तक नाक से गहरी सांस लें, फिर 7 सेकंड तक अपनी सांस को रोककर रखें और आखिर में 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें। इसे 4 से 5 बार दोहराने से दिल की धड़कन सामान्य हो जाती है।

गहरी और सुकून भरी नींद के लिए पैरों को गर्म रखना भी एक बेहतरीन और रिसर्च-बेस्ड उपाय माना गया है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि सोने से पहले पैरों का तापमान हल्का गर्म बनाए रखने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन और टेंपरेचर रेगुलेशन बहुत बेहतर हो जाता है।

इसके लिए आप रात को सोने से पहले करीब 10 मिनट तक अपने पैरों को गुनगुने पानी में डुबोकर रख सकते हैं या फिर साफ और हल्के गर्म मोजे पहनकर सो सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव आपके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स होने का संकेत देता है, जिससे रात में बार-बार करवट बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

Author: Karuna Sen

Hot this week

Related Articles

Popular Categories