आम खाने के बाद पेट खराब होने से हैं परेशान? तो आज ही बदलें अपना तरीका, बिना डर के उठाएं फलों के राजा का लुत्फ

Health News: आम का सीजन आते ही हर कोई फलों के राजा का स्वाद लेने के लिए उत्साहित रहता है। हालांकि, कई बार ज्यादा आम खाने से पेट खराब होने या इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो जान लें कि कमी आम में नहीं, बल्कि आपके खाने के गलत तरीके में है।

आम खाने से क्यों होती है पेट की परेशानी?

आम की तासीर गर्म होती है और इसमें फाइबर व नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक बार में अधिक आम खाने से पाचन तंत्र पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। साथ ही, बाजारों में आम को पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक केमिकल भी पेट में मरोड़ और इन्फेक्शन का बड़ा कारण बनते हैं।

आम का सही तरीके से सेवन करने के टिप्स

आम खाने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले उसे ठंडे पानी में जरूर भिगोएं। इससे आम की अतिरिक्त गर्मी निकल जाती है और छिलके पर मौजूद केमिकल भी साफ हो जाते हैं। इसके अलावा, स्वाद के चक्कर में एक बार में ज्यादा आम खाने से बचें। दिनभर में एक या दो आम का सेवन ही पर्याप्त है।

आम खाने का सही समय सुबह नाश्ते के बाद या लंच से पहले का होता है। रात में सोने से ठीक पहले आम खाने से बचें, क्योंकि यह पाचन बिगाड़ने के साथ-साथ वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकता है। साथ ही, खट्टे आम को दूध के साथ मिलाने से बचें, हालांकि पूरी तरह मीठे आम का शेक लिया जा सकता है।

Author: Asha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories