LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों का खंडन, सरकार ने कहा- कोई नया नियम नहीं

LPG News: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया और कुछ खबरों में किए जा रहे दावों पर सरकार ने सफाई दी है। कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन और बाकी लोगों को 25 या 35 दिन इंतजार करना होगा। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

असली नियम क्या है?

सरकार केअनुसार, अभी भी वही पुराने नियम लागू हैं। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 25 दिन है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित है। यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर एक समान लागू होता है। इसमें किसी अलग कैटेगरी या योजना के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया है।

जल्दी बुकिंग पर सिस्टम करेगा ब्लॉक

अगर कोई उपभोक्तातय समय-सीमा से पहले सिलेंडर बुक करने का प्रयास करता है, तो सिस्टम स्वचालित रूप से बुकिंग को ब्लॉक कर देगा। यह समय पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिना जाता है। यह नियम शहर, गांव और दूरदराज के इलाकों में समान रूप से लागू है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस नियम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

सरकार नेलोगों से अपील की है कि वे ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं। सरकार ने यह भी बताया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। इसलिए घबराने या बार-बार बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक स्तर पर सप्लाई प्रभावित जरूर हुई है, लेकिन सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठा रही है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories