मात्र 2000 रुपये में रेंटेड घर की बालकनी बनेगी फाइव स्टार, इन 5 जादुई टिप्स से चमक उठेगा कोना

Delhi News: आजकल घर को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाने के साथ ही बालकनी डेकोरेशन का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। यह घर की वह खास जगह है, जहां लोग सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और कम बजट में इसे सजाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।

ऑफिस की थकान के बाद हर कोई एक ऐसी जगह चाहता है, जो मन को शांति दे। इसके लिए बालकनी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं, तो सिंपल सी फेयरी या कलरफुल एलईडी लाइट्स लगाएं। यह रात में रोशनी के साथ आपको एकदम फ्रेश फील देंगी।

लाइट्स और फ्लोरल सीटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

यदि आपको बिजली बिल बढ़ने की टेंशन है, तो आप सोलर लाइट्स चुन सकती हैं। ये धूप से खुद ही चार्ज हो जाती हैं। इन्हें आप बालकनी की रेलिंग या दीवारों पर आसानी से टांग सकती हैं। बैठने के लिए महंगे सोफे या हैवी चेयर की बजाय बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चुनना ज्यादा समझदारी है।

Decoration

इसके लिए मार्केट में मिलने वाले रंग-बिरंगे फ्लोरल कुशन और छोटी सी फ्लोर चटाई सबसे बेस्ट विकल्प हैं। आजकल फोल्डेबल कुशन काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बारिश या तेज धूल-मिट्टी के दौरान आप इन्हें उठाकर तुरंत घर के अंदर सुरक्षित रख सकती हैं।

हरे-भरे पौधों से सजाएं अपना साइड कॉफी काउंटर

बालकनी में कुछ और हो या न हो, लेकिन छोटे-छोटे पौधे जरूर होने चाहिए। पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही डेकोरेशन में चार चांद लगा देते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है, तो कम देखभाल वाले मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, छोटे हर्ब्स और हैंगिंग बास्केट वाले पौधे चुन सकती हैं।

वीकेंड पर कैफे जैसा लुक पाने के लिए बालकनी के एक साइड में सुंदर कॉफी काउंटर तैयार करें। इसके लिए प्लास्टिक स्टूल या फोल्डेबल टेबल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टेबल पर आप अपने पसंदीदा कॉफी मग, किताबें और छोटे-छोटे डेकोरेटिव पीस रखकर उसे एस्थेटिक लुक दे सकती हैं।

दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए आप वाटरप्रूफ आर्टिफिशियल बेल, फोटो कोलाज और छोटे हैंगिंग आइटम्स का इस्तेमाल मात्र सौ से चार सौ रुपये में कर सकती हैं। इस तरह फेयरी लाइट्स, दो-तीन इनडोर प्लांट्स, फ्लोर मैट और कुशन मिलाकर आप मात्र दो हजार रुपये के अंदर अपनी बालकनी को शानदार लुक दे सकती हैं।

Author: Karuna Sen

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories