पर्दे का नया फैशन: 2026 में इंटीरियर लवर्स की पहली पसंद बने ये 6 कर्टेन डिजाइंस, घर को देंगे तुरंत प्रीमियम लुक

Home Decor News: घर को सुंदर और प्रीमियम दिखाने के लिए चाहे जितना महंगा फर्नीचर या पेंट करा लिया जाए, लेकिन बिना परफेक्ट कर्टेन के लुक खिलकर नहीं आता है। क्या सिर्फ पर्दा बदलने से पूरे घर का कायाकल्प किया जा सकता है? इसका जवाब है हां, सही पर्दा कमरे को लग्जरी लुक दे सकता है।

अगर आप भी अपने आशियाने को कलरफुल, वाइब्रेंट और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो यह लेख आपके काम का है। साल 2026 में इंटीरियर एक्सपर्ट्स कुछ खास डिजाइंस को पहली पसंद बता रहे हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं इस साल के लेटेस्ट कर्टेन आइडियाज, जो फैशन का पूरा ख्याल रखेंगे।

1. मॉडर्न ट्यूलिप वर्क कर्टन: महलों जैसा आलीशान अहसास

अगर आप साधारण रंग-बिरंगे लुक से दूर एक क्लासिक और आलीशान फील चाहते हैं, तो मॉडर्न ट्यूलिप रॉयल कर्टन बेहतरीन विकल्प है। इसमें खूबसूरत ट्यूलिप फूलों के साथ हरी पत्तियों की आकर्षक डिजाइन दी गई है, जो कमरे को एक वाइब्रेंट 3D विजुअल इफेक्ट देने का काम करती है।

इस पर्दे में साथ में दी गई मैरून-रेड बॉर्डर की बेले इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। आईलेट रिंग वाला यह पर्दा आपके लिविंग रूम और गेस्ट रूम के लिए सबसे बेस्ट है। कमरे को ऑथेंटिक महलों वाला रॉयल लुक देने के लिए इस डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है।

2. चेरी ब्लॉसम कर्टन: बोल्ड और रोमांटिक वाइब्स

कमरे को बोल्ड, ड्रामेटिक और रोमांटिक लुक देने के लिए चेरी ब्लॉसम कर्टन एक बेहद शानदार और अफॉर्डेबल ऑप्शन है। आजकल इस तरह की खास डिजाइन युवा कपल्स को काफी पसंद आ रही है। डार्क ब्लैक बैकग्राउंड पर खिले गुलाबी चेरी के फूल बेहतरीन कंट्रास्ट पैदा करते हैं।

इस पर्दे की ड्रेप स्टाइलिंग कमरे को एक शानदार थियेट्रिकल टच देने का काम करती है। यह फैंसी कर्टन आइडिया घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही आपके बेडरूम के स्पेस को बेहद लग्जरी और कोजी फील देगा। यह मॉडर्न बेडरूम के लिए एक परफेक्ट च्वाइस है।

3. फ्लोरल प्रिंट कर्टन: फ्रेश और नेचुरल लुक

बेडरूम से लेकर हॉल तक अगर आप फ्रेश और वाइब्रेंट फीलिंग चाहते हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाले सिंपल कर्टन डिजाइन चुन सकते हैं। इसमें व्हाइट बैकग्राउंड पर बड़े आकार के रंग-बिरंगे फूल बने होते हैं, जो देखने में काफी ज्यादा आर्टिस्टिक और अट्रैक्टिव लगते हैं।

इस डिजाइन की बारीक पत्तियां और रेखाएं आपके कमरे को एक नेचुरल और सूथिंग वाइब देती हैं। आईलेट वाले इन कर्टेन्स को हमेशा ऐसी जगह पर लगाएं, जहां फर्नीचर थोड़ा कम हो। कम फर्नीचर वाली जगह पर इस पर्दे का पूरा लुक खुलकर सामने आता है।

4. ट्राइबल कर्टन डिजाइन: एथनिक और वाइब्रेंट स्टाइल

घर को बोल्ड और एथनिक स्टाइल देने के लिए मॉडर्न ट्राइबल कर्टन इन दिनों इंटीरियर लवर्स के बीच धूम मचा रहे हैं। इस पर्दे के ऊपरी हिस्से में प्लेन मस्टर्ड येलो कलर की पट्टी दी गई है, जो बेहद क्लासी लुक देने में मदद करती है।

इसके निचले हिस्से में ब्लैक, व्हाइट और ब्राउन रंग का पारंपरिक अफ्रीकी ट्राइबल वर्क देखने को मिलता है। इस पर्दे के ज्यामितीय पैटर्न और डॉट्स घर की बोरिंग दीवारों को भी बेहद ड्रामेटिक और खूबसूरत बना देते हैं। यह आपके लिविंग एरिया के लिए बेस्ट है।

5. डेनिम पैचवर्क कर्टन: कूल और रस्टिक लुक

अगर आप अपने आशियाने को कूल, रस्टिक और सबसे यूनिक स्टाइल देना चाहते हैं, तो मॉडर्न डेनिम पैचवर्क कर्टन डिजाइन चुन सकते हैं। इस तरह के अनूठे पर्दों में अलग-अलग रंगों के डेनिम फैब्रिक को ज्यामितीय आकार में जोड़कर खूबसूरत पैचवर्क पैटर्न तैयार किया जाता है।

इन पर्दों के किनारों पर बनी रफल्ड डेनिम बॉर्डर इसे बेहद शानदार विंटेज लुक देती है। आप इस खास पर्दे को अपने बेडरूम, स्टडी रूम या लिविंग एरिया के लिए आसानी से चुन सकते हैं। मॉडर्न होम डेकोर में यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड कर रही है।

6. सनबर्स्ट क्विल्टेड कर्टन: व्हाइट दीवारों के लिए परफेक्ट

यदि आपके घर की दीवारों पर कलरफुल पेंट की बजाय सिंपल व्हाइट कलर का पेंट है, तो यह वाइब्रेंट कर्टन कमाल का लुक देगा। इसमें मॉडर्न सनबर्स्ट क्विल्टेड डिजाइन के साथ सनबर्स्ट पैटर्न मिलता है, जो देखने में बिल्कुल 3D जैसा इफेक्ट देता है।

इसमें पेस्टल और वार्म कलर्स के साथ बारीक क्विल्टिंग की डिटेलिंग दी गई है, जो कमरे को रिच टेक्सचर देती है। यह एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक पर्दा डिजाइन है, जो लिविंग रूम, खिड़की, बालकनी या मास्टर बेडरूम के लिए इस साल की सबसे परफेक्ट च्वाइस बन चुका है।

Author: Karuna Sen

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories