Delhi News: देश की सियासत और सोशल मीडिया पर इस समय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की जमकर चर्चा हो रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच इस अनोखी पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच कभी मरते नहीं हैं।
मजाक से इतर देखें तो आधुनिक जीव विज्ञान भी कॉकरोच की अदम्य जीवन शक्ति को पूरी तरह सच मानता है। यह जीव पृथ्वी पर डायनासोर के युग से भी पहले से मौजूद है। वैज्ञानिकों के अनुसार सिर कटने के बाद भी यह हफ्तों जिंदा रह सकता है और इस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होता।
इतने शक्तिशाली और जिद्दी जीव को जब हम अपनी रसोई में देखते हैं, तो अक्सर चप्पल से कुचल देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चप्पल से कॉकरोच को मारना आपके पूरे परिवार को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। वैज्ञानिकों ने इसके दो सबसे बड़े और घातक नुकसान बताए हैं।
घर की हवा में घुल जाता है जानलेवा बैक्टीरिया
गंदे सीवर और कचरे के ढेरों से रेंगकर आने वाले कॉकरोच के शरीर पर लाखों खतरनाक रोगाणु चिपके होते हैं। जब आप पूरी ताकत से इस पर चप्पल मारते हैं, तो इसके अंदरूनी अंग एक झटके में फट जाते हैं। इससे उसका जहरीला तरल पदार्थ और पेट के कीटाणु पूरे फर्श पर फैल जाते हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक कुचले गए कॉकरोच के अवशेष बेहद महीन कणों में बदलकर घर की हवा में तैरने लगते हैं। जब परिवार के सदस्य इस दूषित हवा में सांस लेते हैं, तो उन्हें अस्थमा, फेफड़ों में भयंकर एलर्जी और सांस की जानलेवा बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
मादा कॉकरोच अपने अंडों को एक बेहद कड़े और सुरक्षित कैप्सूल में रखती है, जिसे ‘ऊथेका’ कहा जाता है। इस सुरक्षा कवच पर बाजार के कड़े जहर का भी असर नहीं होता है। इस एक छोटे से कैप्सूल के भीतर 16 से लेकर 40 तक अंडे सुरक्षित छिपे होते हैं।
एक कॉकरोच मरेगा लेकिन पीछे छोड़ जाएगा पूरी फौज
जब आप किसी मादा कॉकरोच को चप्पल से कुचलते हैं, तो वह तो मर जाती है लेकिन अंडों का वह सख्त बैग सुरक्षित बच जाता है। चप्पल के दबाव से वह कैप्सूल छिटककर रसोई के किसी ऐसे अंधेरे कोने में चला जाता है, जहां किसी की नजर नहीं पहुंच पाती है।
कुछ ही दिनों के भीतर उस सुरक्षित कैप्सूल से 30 से 40 नए कॉकरोच के बच्चे बाहर निकल आते हैं। इस तरह एक कॉकरोच को मारने के चक्कर में पूरा घर नए कॉकरोच की फौज से भर जाता है। इसलिए वैज्ञानिक इस जीव को सीधे कुचलने से सख्त मना करते हैं।
बिना गंदगी फैलाए कॉकरोच को मारने के 3 सुरक्षित तरीके
प्राधिकरण और वैज्ञानिकों ने कॉकरोच से निपटने के लिए बाजार में मिलने वाले विशेष स्प्रे के इस्तेमाल की सलाह दी है। यह स्प्रे सीधे उनके नर्वस सिस्टम पर हमला करता है, जिससे वे बिना किसी गंदगी या वायरस को फैलाए फर्श पर तुरंत उल्टे होकर दम तोड़ देते हैं।
दूसरा सबसे असरदार तरीका कॉकरोच भगाने वाले स्पेशल सीक्रेट जेल का इस्तेमाल करना है। इसकी छोटी-छोटी बूंदें किचन की अलमारियों के कोनों में लगा दी जाती हैं। इसे खाकर कॉकरोच अपने घोंसले में मरते हैं और उन्हें खाने वाले दूसरे कॉकरोच भी खुद-ब-खुद साफ हो जाते हैं।
यदि आप रसायनों से बचना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा और पिसी चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर कोनों में डाल दें। चीनी के लालच में कॉकरोच इसे तुरंत खा लेते हैं। इसके बाद बेकिंग सोडा उनके आंतरिक पाचन तंत्र को पूरी तरह चोक करके उन्हें आसानी से खत्म कर देता है।
Author: Asha Thakur


