कन्या पूजन का नया ट्रेंड: अब हलवा-पूरी नहीं, छोटी कन्याएं मांग रही हैं पिज्जा-नूडल्स

Navratri News: चैत्र नवरात्रि के दौरान इस बार कन्या पूजन का ट्रेंड थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। पहले जहां घर-घर में पूड़ी, चना और हलवा ही कन्याओं को खिलाया जाता था, वहीं अब छोटी कन्याएं खुलकर अपनी पसंद बता रही हैं। पिज्जा, नूडल्स और चाइनीज फूड उनकी पहली पसंद बन गए हैं। साथ ही कन्याओं को गिफ्ट हैम्पर, चॉकलेट, स्टेशनरी और नकद राशि देने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।

परंपरा बनाम बच्चों की पसंद

कई घरोंमें कन्या पूजन के दौरान अब यह सुनने को मिल रहा है कि छोटी कन्याएं पिज्जा या नूडल्स मांग रही हैं। इस नई डिमांड ने लोगों को थोड़ा चौंकाया, लेकिन ज्यादातर परिवार अब इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर रहे हैं। कई लोगों ने तुरंत ऑनलाइन ऐप से पिज्जा-नूडल्स ऑर्डर कर दिया। घरों में दादी-नानी कहती हैं कि कन्या पूजन में हलवा-पुरी ही खिलाया जाता है, यही परंपरा है। वहीं मम्मी-मौसी का कहना है कि आज की कन्याएं जेन जी हैं, उनकी खुशी के लिए हमें व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी।

सोशल मीडिया और मॉडर्न लाइफ का असर

आज केबच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया के जमाने में बड़े हो रहे हैं। उन्हें हर दिन नया खाना, नई चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसे में उनका झुकाव पिज्जा, पास्ता, नूडल्स, मैगी, बर्गर जैसे फास्ट फूड की तरफ होना स्वाभाविक है। कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब कन्या पूजन का मेन्यू भी अपडेट हो चुका है। हलवा-चना आउट और नूडल्स-पिज्जा इन।

बाजार पर भी दिखा असर

इस नए ट्रेंड काअसर बाजार में भी साफ दिख रहा है। मिठाई की दुकानों पर भीड़ है, वहीं फास्ट फूड शॉप्स पर भी रश देखने को मिल रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि इस बार नवरात्रि में पिज्जा और नूडल्स की बिक्री अचानक बढ़ गई है। गिफ्ट शॉप्स पर भी चॉकलेट पैक, क्यूट टॉयज और छोटे-छोटे गिफ्ट हैम्पर खूब बिक रहे हैं। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि पहले अष्टमी और नवमी के दिन सुबह चार बजे से जलेबियां छानने की तैयारी शुरू हो जाती थी, लेकिन अब जलेबियां भी बची रह जाती हैं।

कन्या पूजन में बदला ट्रेंड

पहलेकन्या पूजन में हलवा, चना, पूरी खिलाने की परंपरा थी, जबकि अब पिज्जा, नूडल्स, बर्गर, मैगी की डिमांड बढ़ गई है। मिठाई में घर की बनी मिठाई की जगह चॉकलेट और पैक डेजर्ट ले रहे हैं। गिफ्ट में चुनरी, नारियल, दक्षिणा के अलावा अब कैश, टॉयज, मेकअप किट, नेल एक्सेसरीज़, स्क्रंचीज़ भी शामिल हो गए हैं। एक गृहिणी अर्चना ने बताया कि कन्या पूजन के दौरान जब उन्होंने हलवा और चने का प्रसाद निकाला, तो एक छोटी कन्या ने पूछा कि मैगी नहीं है। लोगों का कहना है कि बदलते समय में बच्चियों की पसंद बदली है, लेकिन उनकी खुशी ही सबसे महत्वपूर्ण है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories