इजरायल के बड़े शहर में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी हरी झंडी

Mumbai News: भारत के गौरव और मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा अब सात समंदर पार इजरायल तक पहुंच गई है। भारत के अलावा अब इजरायल के एक बड़े शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा और स्मारक स्थापित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई में इजरायल के काउंसिल जनरल यानिव रेवाच ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खास मुलाकात की है।

- Advertisement -

इजरायल के दूत ने सोशल मीडिया पर की बड़ी घोषणा

इजरायल के राजनयिक दूत यानिव रेवाच ने शिवराज्याभिषेक दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह इजरायल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार से मार्गदर्शन और पूरे सहयोग का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इजरायली दूत को भरोसा दिया कि महाराष्ट्र सरकार इस गौरवशाली काम में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए तुरंत अपनी मंजूरी दे दी है। यानिव रेवाच ने कहा कि भारत के लोग शिवाजी महाराज को बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए भारत के लोग इजरायल के नागरिकों से सीधे तौर पर भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे।

जानिए भारत के इतिहास में शिवाजी महाराज का महान योगदान

छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महान योद्धा ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने 17वीं सदी में मुगलों के अत्याचारों के खिलाफ आम जनता को एकजुट करके हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी थी। उनका शासन पूरी तरह जन-कल्याणकारी और धर्मनिरपेक्ष था। उनका मुख्य उद्देश्य देश से विदेशी ताकतों को खत्म कर स्वदेशी शासन स्थापित करना था। उन्होंने अपने प्रशासन में मराठी भाषा को बढ़ावा दिया था।

- Advertisement -

शिवाजी महाराज ने समुद्री व्यापार और तटीय सुरक्षा के महत्व को पहचानकर भारत में पहली बार एक मजबूत नेवी का गठन किया था। इसी दूरदर्शी सोच के कारण उन्हें आधुनिक भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है। उन्होंने बिना किसी विशालकाय सेना के अपनी बेहतरीन गोरिल्ला युद्ध तकनीकों और पहाड़ी किलों के सटीक रणनीतिक उपयोग से मुगलों की विशाल सेना को बार-बार धूल चटाई थी।

Author: Sachin Kulkarni

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles