यमुनानगर में सास की 13वीं के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ननद समेत 4 पर केस दर्ज

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के व्यासपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां गांव बेडथल में सास की 13वीं के कार्यक्रम के दिन ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -

मृतक महिला की पहचान हरप्रीत कौर (30) के रूप में हुई है। वह गांव बेडथल के रहने वाले राजीव चौहान की पत्नी थी। हरप्रीत का मायका चंडीगढ़ के सेक्टर-29बी में है। परिजनों के अनुसार, हरप्रीत की शादी साल 2016 में राजीव से हुई थी, जो जगाधरी में पशु चिकित्सक हैं।

शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही हरप्रीत को दहेज और घरेलू विवादों को लेकर परेशान किया जाता था। हरप्रीत की सास बाला की हाल ही में मौत हुई थी। रविवार को उनकी 13वीं का कार्यक्रम था, जिसमें मायके पक्ष के लोग भी शामिल होने आए थे।

परिजनों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान वहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मायके पक्ष के लोग वापस चंडीगढ़ लौट गए। मृतका के भाई ने बताया कि रात को हरप्रीत की बेटी ने वीडियो कॉल कर मां की तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने की जानकारी दी।

- Advertisement -

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग दोबारा यमुनानगर पहुंचे। वहां हरप्रीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हरप्रीत को जबरन जहरीला पदार्थ दिया है।

मायके पक्ष के अनुसार, ससुराल वालों ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कीं जिससे वह जहरीला पदार्थ खाने पर मजबूर हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति राजीव चौहान, ननद डॉली, ननद रीतू और देवरानी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

New Delhi News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के लगभग 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार कुल पास होने वाले उम्मीदवारों में छात्राओं की हिस्सेदारी 58 […]

Related Articles