मंडी के बग्गी-चैलचौक मार्ग पर गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो बच्चों सहित दंपती गंभीर रूप से घायल

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बग्गी-चैलचौक सड़क मार्ग पर वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रोपड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद तुरंत मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर (एचपी 82 ए 8036) ब्रिखमनी से चैलचौक के रतेहड़ी गांव की तरफ जा रही थी। वे लोग वहां अपनी किसी रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए निकले थे।

रोपड़ी के पास चालक ने खोया नियंत्रण

कार जब रोपड़ी के पास पहुंची तो चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई की तरफ लुढ़क गई। इस हादसे में ब्रिखमनी निवासी नरेश कुमार उर्फ पप्पू, उनकी पत्नी वीणा देवी और दो बेटे दिवांश व वेदांत घायल हुए हैं।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मगरू पाधरू पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार स्थानीय ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए वहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सूझबूझ से खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।

- Advertisement -

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

सड़क पर लाते ही सभी पीड़ितों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। ग्रामीणों की इस त्वरित मदद के कारण सभी घायलों को समय रहते अस्पताल में दाखिल कराया जा सका। पुलिस अब इस दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हादसे के हर पहलू को ध्यान में रखकर इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles