हरियाणा में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा खौफनाक मर्डर केस: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो पुणे के केतन अग्रवाल और इंदौर के सोनम रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है। कुछ हफ्ते पहले पुलिस जिस मामले को आत्महत्या मान रही थी, वह ठंडे दिमाग से की गई एक खौफनाक हत्या का मामला निकला है।

- Advertisement -

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश

पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि 21 वर्षीय मोनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी तनु ने अपने प्रेमी सोनू और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। साजिश के तहत पत्नी ने पति को फोन कर मिलने के बहाने एक नहर के पास बुलाया था।

मुंह दबाकर बेहोश किया और फिर नहर में डुबोया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नहर के पास आरोपी पत्नी का प्रेमी सोनू और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने मोनू को जमीन पर गिराकर उसका मुंह और नाक तब तक दबाए रखा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नहर के पानी में डुबो दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गुमराह करने का था पूरा प्लान

आरोपियों ने इस हत्याकांड को इतनी शातिरता से अंजाम दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सिर्फ पानी में डूबना ही सामने आए। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए उन्होंने मोनू का स्कूटर भी नहर के किनारे खड़ा कर दिया था और उसके मोबाइल फोन का पूरा डाटा डिलीट कर दिया था।

- Advertisement -

कॉल रिकॉर्ड्स और डिलीट डेटा ने खोल दी पत्नी की पोल

पुलिस द्वारा शव सौंपे जाने के बाद जब परिवार को मोबाइल का सारा डाटा गायब मिला, तो उन्होंने साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। कॉल रिकॉर्ड्स रिकवर होने पर पता चला कि मोनू ने घटना के दिन पत्नी को 49 बार फोन किया था। परिजनों की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके एक साथी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles