यूपी होमगार्ड भर्ती के डीवी और पीएसटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, 6 जुलाई से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है। बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।

- Advertisement -

तेरह जुलाई से शुरू होगी शारीरिक मानक परीक्षा की प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में सफलता पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए डीवी और पीएसटी परीक्षा 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

कुल 41,424 पदों के लिए एक लाख से अधिक उम्मीदवार रेस में

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाना है। इस वर्ष 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में कुल 1,07,221 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है।

जिलों की रिजर्व पुलिस लाइनों में आयोजित किए जाएंगे टेस्ट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक परीक्षण की पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइनों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। बोर्ड ने किसी विशेष परिस्थिति में छूटे हुए छात्रों के लिए 7 अगस्त 2026 को ‘रिजर्व डे’ के रूप में निर्धारित किया है।

- Advertisement -

मापदंड से असंतुष्ट होने पर तुरंत अपील करने का मौका

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने एक नया नियम बनाया है। यदि कोई उम्मीदवार अपनी शारीरिक माप (जैसे लंबाई या सीने की चौड़ाई) के परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह उसी दिन परीक्षा स्थल पर ही वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी अपील दर्ज करा सकता है, जिसका निवारण तुरंत किया जाएगा।

ओरिजनल पहचान पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध ओरिजनल फोटो पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी कार्ड) और सभी जरूरी शैक्षणिक व आरक्षण प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सकते हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles