बहादुरगढ़ में दो बच्चों की हत्या के बाद पिता के सुसाइड का मामला, पत्नी और उसके दोस्त पर केस दर्ज

Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में दो मासूम बच्चों की हत्या और पिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके एक दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

पुलिस ने यह कार्रवाई घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर की है। मृतक सुनील ने आत्महत्या से पहले लिखे नोट में अपनी पत्नी और उसके दोस्त को बच्चों की हत्या तथा खुद की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इसे अहम साक्ष्य माना है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने दिए जांच के आदेश

झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल दोनों नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मृतक सुनील मूल रूप से महेंद्रगढ़ के खुडान गांव का रहने वाला था। उसका परिवार बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित हरि नगर में रहता था। सुनील ओमैक्स सिटी के फ्लैट में किराये पर रहता था। वह ड्राइविंग और प्रॉपर्टी का काम कर अपना गुजारा करता था।

- Advertisement -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों से खुलेगा राज

घटना के समय सुनील की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सुनील अपनी पत्नी के वापस आने की बात कहकर सोमवार को फ्लैट पर लौटा था, जिसके बाद यह दर्दनाक वारदात सामने आई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

New Delhi News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के लगभग 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस बार कुल पास होने वाले उम्मीदवारों में छात्राओं की हिस्सेदारी 58 […]

Related Articles