बाजार में 51 लाख करोड़ डूबे, लेकिन इस सरकारी कंपनी के शेयर ने नहीं मानी हार, 290-310 की रेंज में मजबूत

Mumbai News: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट देख रहा है। इस दौरान निफ्टी 11 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। 23 फरवरी को बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का कुल मार्केट कैप 467 लाख करोड़ रुपये था, जो 23 मार्च को घटकर 416 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह 51 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण साफ हो गया है। लेकिन इस भारी गिरावट के बीच एक सरकारी कंपनी के शेयर ने मजबूती दिखाई है। पावर ग्रिड के शेयर फरवरी में 298 रुपये पर बंद हुए थे और अब 302 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

पावर ग्रिड के शेयरों में दिखी मजबूती

पावर ग्रिड केशेयरों में वीकली और मंथली बेसिस पर कोई गिरावट नहीं देखी गई है। खास बात यह है कि पावर ग्रिड निफ्टी50 के शेयरों में शामिल है। इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले एक महीने से पावर ग्रिड के शेयर 290 से 310 रुपये की रेंज में कारोबार कर रहे हैं। बाजार में कमजोरी आने के बाद इस कंपनी के शेयरों में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन वीकली और मंथली बेसिस पर यह शेयर अब भी मजबूती दिखा रहा है। 23 मार्च को भी पावर ग्रिड के शेयर कमजोर बाजार में डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

चॉइस इक्विटीब्रोकिंग के सचिन गुप्ता ने कहा कि पावर ग्रिड के शेयर मौजूदा हालात में काफी आकर्षक लग रहे हैं। इस शेयर के लिए 312 रुपये का स्तर अहम रेजिस्टेंस है। इसके ब्रेक होने पर शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है। नीचे की ओर 290 रुपये एक अहम सपोर्ट है, जहां स्टॉपलॉस के साथ पोजीशन बरकरार रखी जा सकती है। आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के जिगर एस पटेल ने बताया कि पावर ग्रिड के शेयरों के लिए 311 रुपये का स्तर अहम है। इसके टूटने पर 321 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। नीचे की ओर 290 रुपये का लेवल बड़ा सपोर्ट है।

52 वीक हाई के करीब कारोबार

पावर ग्रिड केशेयरों का 52 वीक हाई 322 रुपये है। यह उच्च स्तर शेयर ने पिछले साल 21 अप्रैल को लगाया था। फिलहाल यह स्टॉक उसके आसपास ही कारोबार कर रहा है। बाजार में भारी गिरावट के बावजूद इस शेयर का प्रदर्शन निवेशकों के लिए राहत की बात है। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और स्थिर डिविडेंड ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा है। पावर ग्रिड के शेयर में तेजी के लिए 312-315 रुपये का स्तर पार करना जरूरी माना जा रहा है। इस स्तर को पार करने के बाद शेयर में नई तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल निवेशकों के लिए 290 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है।

Hot this week

HAL के शेयरों में मची तबाही! 3 दिन में 10% टूटा डिफेंस स्टॉक, क्या अब खरीदने का है सही मौका?

Mumbai News: सरकारी डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान...

Related Articles

Popular Categories