जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन: पीएम मोदी का सपा पर हमला- ‘नोएडा को लूट का एटीएम बना दिया था’

Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, उत्तर प्रदेश के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे।

सपा सरकार के दिनों को याद किया

पीएम मोदीने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए। उन्होंने कहा कि मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया- नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। मैंने कहा कि मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है।

2014 से पहले 74 एयरपोर्ट, आज 160 से अधिक

पीएम मोदीने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती, ये प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से ज्यादा एयरपोर्ट हो चुके हैं। महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पीएम ने कहा कि पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा को आसान बना दिया है।

संकट के समय एकजुटता की अपील

पीएम मोदीने कहा कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करें और वैश्विक संकट का एकजुट होकर सामना करें। हमें शांत मन से, धैर्य और एकजुटता के साथ मिल-जुलकर इस संकट का सामना करना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि ऐसे संकट के समय ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक हों। पीएम ने स्पष्ट किया कि जो भारत और भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की रणनीति है। फिलहान जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के विमानन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories