Bihar Board Matric Result 2026: आज नहीं जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, 30 मार्च को आ सकता है

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज यानी 28 मार्च 2026 को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 30 मार्च या 31 मार्च 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। बीएसईबी के पीआरओ राजीव द्वेदी ने पुष्टि की है कि रिजल्ट शनिवार या रविवार को घोषित नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

15.12 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच 1699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15.12 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें 7,26,961 छात्र और 7,85,722 छात्राएं शामिल थीं। अब सभी छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट 30 मार्च (सोमवार) को घोषित किया जा सकता है।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वींका रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख और दिन की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। फिलहाल छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। रिजल्ट से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करते रहें।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories