ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, संभावित हादसे से निपटने के लिए खोदी गईं हजारों कब्रें

Tehran News: ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने की तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। आगामी 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी बीच ईरानी प्रशासन ने आपातकालीन योजनाओं के तहत हजारों नई कब्रें खुदवाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन को अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ के चलते बड़े हादसे की आशंका है।

- Advertisement -

ईरानी अधिकारियों ने इस बहुदिवसीय अंतिम संस्कार जुलूस के दौरान करीब 1,500 से 3,000 लोगों की मौत होने की आशंका जताई है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए तेहरान के प्रसिद्ध ‘बेहिश्त-ए ज़हरा’ कब्रिस्तान में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया है।

जर्मन मीडिया रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

जर्मन अखबार ‘डी वेल्ट’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस आपातकालीन तैयारी का पूरा ब्यौरा साझा किया है। तेहरान नगर निगम के एक कर्मचारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भारी भीड़ या किसी अप्रिय हमले की स्थिति में स्थिति को तुरंत नियंत्रित करना और शवों को सम्मानजनक ढंग से दफनाना है।

सर्वोच्च नेता का अंतिम संस्कार शनिवार को तेहरान से शुरू होकर पवित्र शहर कोम, नजफ और करबला तक जाएगा। इस विशाल जुलूस का समापन गुरुवार को मशहद शहर में होगा, जहां खामेनेई को दफनाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है।

- Advertisement -

अंतिम संस्कार के दौरान पहले भी हुए हैं बड़े हादसे

ईरान में अत्यधिक भीड़ और भीषण गर्मी के कारण पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2020 में कमांडर कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान करमान शहर में भयंकर भगदड़ मच गई थी। उस दर्दनाक हादसे में कम से कम 56 लोगों की जान चली गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

इससे पहले साल 1989 में आयतुलला रूहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार में भी भारी अफरातफरी का माहौल देखा गया था। उस समय मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतिहास के इन कड़वे अनुभवों के कारण ही इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम

ईरानी सुरक्षा बल भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ बाहरी सुरक्षा खतरों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने चेतावनी जारी की है कि इस संवेदनशील समय में ईरान को निशाना बनाने की कोशिश न की जाए। यह बयान इजरायल की ओर से आए कुछ कथित बयानों के बाद जारी किया गया है।

अधिकारियों ने पूरे तेहरान में ट्रैफिक रूट बदल दिए हैं और लोगों को लाने-ले जाने के लिए हजारों विशेष बसें तैनात की हैं। इसके अलावा जगह-जगह अस्थायी रसोई बनाई गई हैं। शहर के स्कूलों और मस्जिदों को रैन बसेरों में तब्दील कर दिया गया है ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रुकने में कोई दिक्कत न हो।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles