LPG से PNG पर शिफ्ट होना अब अनिवार्य, नहीं किया तो कट सकती है सिलेंडर सप्लाई

PNG News: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अपनाने के लिए तेजी से प्रोत्साहित कर रही है। नए नियमों के अनुसार, जिन इलाकों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां रहने वाले परिवारों को अगले 3 महीनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनके घर की एलपीजी सिलेंडर सप्लाई स्थायी रूप से काटी जा सकती है।

PNG में शिफ्ट होना क्यों जरूरी?

पीएनजीयानी पाइप्ड नेचुरल गैस, एलपीजी सिलेंडर की तरह अलग से मंगाने की जरूरत नहीं होती। यह गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर के किचन तक पहुंचती है। भारत फिलहाल एलपीजी के लिए करीब 60 फीसदी तक आयात पर निर्भर है, जबकि पीएनजी के लिए यह निर्भरता लगभग 50 फीसदी है। सरकार ईंधन के स्रोतों में विविधता लाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी को बढ़ावा दे रही है। पीएनजी मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है, जो पूरी तरह जलती है और इसे ज्यादा सुरक्षित व सुविधाजनक माना जाता है।

किन घरों पर लागू होगा नियम?

जिन इलाकोंमें पहले से गैस पाइपलाइन उपलब्ध है और जिन घरों को सरकार या अधिकृत एजेंसी की ओर से नोटिस मिल चुका है, ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस मिलने के 3 महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। अगर किसी घर तक तकनीकी कारणों से पाइपलाइन पहुंचाना संभव नहीं है, तो उपभोक्ता एलपीजी का उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके लिए अधिकृत एजेंसी से टेक्निकल सर्टिफिकेट (एनओसी) लेना जरूरी होगा।

PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन?

नयाकनेक्शन लेने की प्रक्रिया सरल है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। अपने क्षेत्र की गैस कंपनी (जैसे आईजीएल, अदाणी गैस, या तेल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर) की वेबसाइट या कार्यालय पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन के साथ पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी), पते का प्रमाण और प्रॉपर्टी के दस्तावेज जमा करें। केवाईसी पूरा करने के बाद सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) का भुगतान करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक बीपी नंबर मिलेगा, जिससे भविष्य का बिल और अकाउंट मैनेज कर सकेंगे।

कितना लगेगा खर्च और समय?

सिक्योरिटीडिपॉजिट/कनेक्शन फीस शहर और कंपनी के अनुसार 1,500 से 6,000 रुपये के बीच होती है। कई कंपनियां ऑफर के तहत सिक्योरिटी फीस माफ या 500 रुपये तक का फ्री गैस दे रही हैं। आमतौर पर पीएनजी कनेक्शन 7 से 21 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाता है। एलपीजी के मौजूदा चूल्हे में हल्का बदलाव कर उसे पीएनजी के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए पूरी तरह नया चूल्हा खरीदने की जरूरत नहीं होती। फिलहान सरकार ने समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories