युवाओं के इनोवेशन का मंच बना संकल्प 2026, कल्चर से लेकर एग्जाम तक का मिला समाधान

Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) में आयोजित संकल्प 2026 के तहत लगा स्टार्टअप एग्जिबिशन युवाओं के इनोवेशन और नए आइडियाज का बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया। देशभर से आए युवा एंटरप्रेन्योर्स ने टेक, एजुकेशन, हेल्थ और सोशल इनोवेशन से जुड़े कई यूनिक कॉन्सेप्ट्स को शोकेस किया। इस मौके पर लाइव पिचिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जुड़ने का भी मौका मिला।

कल्चर और इनोवेशन का संगम: अनुष्री का अयोध्यम

एग्जिबिशन मेंशामिल अनुष्री अग्रवाल ने अपने स्टार्टअप ‘अयोध्यम’ के जरिए भारतीय कल्चर को इनोवेटिव अंदाज में पेश किया। एरोनॉटिकल इंजीनियर अनुष्री ने 2025 में इसकी शुरुआत की। उनके स्टॉल पर जर्दोजी वॉल आर्ट, छप्पा डीआईवाई किट और सोलर दीये जैसे प्रोडक्ट्स लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। छप्पा किट में टी-शर्ट, कलर और इंडियन डिजाइन ब्लॉक्स दिए जाते हैं, जिससे कोई भी अपनी पसंद का डिजाइन खुद बना सकता है। सोलर दीये को उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में पेश किया है, जो धूप से चार्ज होकर जलते हैं।

ब्यूरोनेट: सरकारी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

एमएनआईटीके एमटेक स्टूडेंट गविंद वर्मा अपने साथियों के साथ ‘ब्यूरोनेट’ नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। इसका मकसद सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को एक ही जगह सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है। प्लेटफॉर्म पर जॉब नोटिफिकेशन, नोट्स, वीडियो और अन्य स्टडी मैटेरियल आसानी से मिल सकेगी। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह फ्री रहेगा और यूजर्स खुद भी यहां कंटेंट शेयर कर सकते हैं। फिलहाल वेबसाइट टेस्टिंग प्रोसेस में है और जल्द ही इसे पूरी तरह एक्टिव कर दिया जाएगा।

युवाओं ने खुद ढूंढे रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान

इस एग्जिबिशन मेंशामिल युवाओं ने अपने इनोवेशन से यह संदेश दिया कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्याओं का समाधान खुद तैयार कर रहे हैं। कई युवा अपने कल्चर को भी इनोवेशन के जरिए प्रमोट कर रहे हैं। लाइव पिचिंग, डायरेक्ट इंटरैक्शन और एग्जिबिशन के जरिए उन्हें न सिर्फ विजिबिलिटी मिली बल्कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और इन्वेस्टर्स से जुड़ने का अवसर भी मिला। यह प्लेटफॉर्म उनके लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो रहा है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories