PM मोदी ने मन की बात में कहा- पड़ोस में भीषण युद्ध, राजनीति की कोई जगह नहीं, युवाओं और खिलाड़ियों की की सराहना

India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना संकट भरा रहा है। पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। उन्होंने खाड़ी देशों का आभार जताया जो लाखों भारतीयों की मदद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट पर राजनीति करने का कोई स्थान नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा- युद्ध पर राजनीति का कोई स्थान नहीं

प्रधानमंत्रीने कहा कि कोरोना संकट से निकलने के बाद दुनिया आगे बढ़ेगी, लेकिन अब पड़ोस में युद्ध छिड़ गया है। खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं। यह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का स्रोत है। भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है। सभी को एकजुट होकर इससे बाहर निकलना है। जो लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं, उनके लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों में न आने और सरकारी एडवाइजरी पर भरोसा करने की अपील की।

युवाओं की ताकत को सराहा, ‘मेरा युवा भारत’ की भूमिका पर जोर

पीएम मोदीने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवाओं की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुटती है तो बड़ी मदद मिलती है। ‘मेरा युवा भारत’ संगठन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर निबंध लिखे और सुझाव दिए। उन्होंने सभी युवाओं की सराहना की जो अपने विचार साझा कर रहे हैं।

क्रिकेट और फुटबॉल का जिक्र, जम्मू-कश्मीर की टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्रीने क्रिकेट फैंस का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप में जीत दर्ज की तो पूरा देश उत्साहित हुआ। जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने लंबे समय बाद यह खिताब हासिल किया। उन्होंने कप्तान पारस डोगरा और युवा गेंदबाज आकिब की सराहना की जिन्होंने रणजी में 60 विकेट लिए। पीएम मोदी ने कहा कि वह अक्सर कहते हैं ‘जो खेलेगा वह खिलेगा’। आने वाले समय में युवाओं का खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories