हिमाचल में 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिव नियुक्त

Himachal News: 18 महीने की लंबी प्रतीक्षा के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 12 नए उपाध्यक्षों और 27 नए महासचिवों की नियुक्ति की है। यह फेरबदल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी।

कार्यकारिणी और अनुशासन समिति का गठन

कांग्रेस अध्यक्ष नेहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति और अनुशासन समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। महीनों की आंतरिक चर्चाओं के बाद एआईसीसी ने राज्य में पार्टी संरचना को मजबूत करने के लिए यह बड़ा फेरबदल किया है।

राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल ये वरिष्ठ नेता

नवगठित राजनीतिक मामलोंकी समिति में राज्य के शीर्ष नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा कुलदीप सिंह राठौर, आशा कुमारी, चंद्र कुमार, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धरमानी, यादविंदर गोमा, रामलाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा जैसे कई वरिष्ठ नेता भी शामिल किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी महासचिव होंगे पदेन सदस्य

हिमाचल प्रदेश केप्रभारी महासचिव (संगठन) और राज्य से जुड़े एआईसीसी सचिव इस समिति में पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पार्टी का मानना है कि इस संगठनात्मक विस्तार से चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी और राज्य में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories